बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।मालूम हो कि इस परीक्षा के लिए लगभग पौने दो सौ परीक्षार्थियों ने गलत तरीके से आवेदन भरा था। इस वजह से उनके आवेदन को रद्द कर दिया गया था।सहायक अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 17 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा 7 जिलों में आयोजित की जाएगी। वहीं सहायक अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक सप्ताह पूर्व बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा की तारीख को लेकर बीपीएससी पर एक नोटिस जारी किया गया है।सहायक अभियोजन पदाधिकारी, कुल पद : 553
(श्रेणियों के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
- अनारक्षित, पद : 225
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पद : 55
- अनुसूचित जाति, पद : 88
- अनुसूचित जनजाति, पद : 01
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पद : 88
- पिछड़ा वर्ग, पद : 74
- पिछड़े वर्ग की महिलाएं, पद : 22
इस बार प्रारंभिक परीक्षा एग्जाम पैटर्न ( सहायक अभियोजन पदाधिकारी)कुछ इस प्रकार से होगा इसमें दो प्रश्नपत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन का होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। इसके तहत सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, सामान्य भूगोल, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं दूसरा प्रश्नपत्र विधि से संबंधित होगा। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे। इसके तहत भारतीय दंड संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय संविधान से जुड़े प्रश्न होंगे।
मालूम हो कि सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम चयन सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।वहीं कुल 553 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी।
